बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 से अधिक अंक उछला, कच्चे तेल में गिरावट से निवेशकों का बढ़ा भरोसा

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 10:13 AM

the market has regained its momentum bse jumping 545 points

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट का असर सोमवार को वैश्विक शेयर बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। पिछले सप्ताह लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार ने

बिजनेस डेस्कः पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट का असर सोमवार को वैश्विक शेयर बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। पिछले सप्ताह लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। खबर लिखे जाने के समय बीएसई सेंसेक्स करीब 545.31 अंक चढ़कर 76,605.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 152.65 अंक की तेजी के साथ 23,920.10 के स्तर पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में खुले। इंडिगो के शेयरों में सबसे अधिक 2.84% की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा इटरनल, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इस बीच रुपए ने भी डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाई। 

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट

पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह तक चली सैन्य कार्रवाई रुकने के बाद कूटनीतिक बातचीत की संभावना बढ़ी है। इसी के चलते ब्रेंट क्रूड करीब 4.57% गिरकर 92.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था। तेल की कीमतों में नरमी से आयात लागत घटने और भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव कम होने की उम्मीद ने शेयर बाजार को मजबूती दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!