ब्लैक सी में बढ़ा खतरा: भारत ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जहाजों पर नौकरी को लेकर भी दी खास सलाह

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 02:48 PM

mea issues advisory for indians intending to take employment on black sea

विदेश मंत्रालय ने ब्लैक सी क्षेत्र में काम करने वाले या वहां से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों पर नौकरी करने के इच्छुक भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। लगातार बढ़ते मिसाइल और ड्रोन हमलों तथा हाल में पांच भारतीयों की मौत के बाद सरकार ने...

International Desk: रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच ब्लैक सी (काला सागर) में लगातार बढ़ रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने ब्लैक सी क्षेत्र में चलने वाले व्यावसायिक जहाजों पर नौकरी करने के इच्छुक भारतीयों से सुरक्षा जोखिमों का गंभीरता से आकलन करने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि ब्लैक सी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर बनी हुई है। यहां संचालित या गुजरने वाले व्यावसायिक जहाज लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे का सामना कर रहे हैं।

 

मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल 2026 से ऐसे हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिनमें अब तक 5 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। MEA ने जहाजों पर नौकरी करने वाले भारतीयों को सलाह दी है कि वे रोजगार स्वीकार करने से पहले अपने नियोक्ता, भर्ती एजेंसी और जहाज संचालक से पूरी जानकारी प्राप्त करें। इसमें विशेष रूप से इन बिंदुओं की जानकारी लेने को कहा गया है 

  • जहाज किस मार्ग से यात्रा करेगा
  • किन बंदरगाहों पर रुकेगा
  • सुरक्षा व्यवस्था कैसी है
  • बीमा (Insurance) की स्थिति
  • आपातकालीन निकासी (Evacuation) की व्यवस्था
  • चिकित्सा सुविधा और मुआवजा नीति
  • परिजनों को रखें जानकारी में

 

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे अपनी यात्रा और जहाज की जानकारी अपने परिवार को नियमित रूप से देते रहें तथा लगातार संपर्क बनाए रखें।इसके अलावा, जहाज संचालकों और भारत सरकार के समुद्री प्रशासन (Directorate General of Maritime Administration) द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की भी सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी हाल के दो बड़े हमलों के बाद जारी की गई है। 18 जुलाई को ब्लैक सी में MV OMORFI नामक व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे।

 

इनमें एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सुरक्षित हैं। इससे पहले MV Golden Leopard जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। इन दोनों घटनाओं के बाद ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। भारत सरकार ने व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाने की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिक नाविकों की जान खतरे में डालना गंभीर चिंता का विषय है। विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने, समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वैश्विक व्यापार की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने की अपील की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!