हैदराबाद में अपार्टमेंट के गेट से टकराई फेरारी, ड्राइवर मौके से फरार

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 07:15 PM

ferrari crashes into apartment gate in hyderabad driver flees the scene

हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स इलाके में रविवार तड़के एक फेरारी स्पोर्ट्स कार अपार्टमेंट के मुख्य गेट से टकरा गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गेट और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

नेशनल डेस्क : हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स इलाके में रविवार तड़के एक फेरारी स्पोर्ट्स कार अपार्टमेंट के मुख्य गेट से टकरा गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गेट और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे फिल्म नगर के रोड नंबर-5 स्थित हिल व्यू अपार्टमेंट में हुआ। तेज रफ्तार फेरारी कार अपार्टमेंट के मुख्य गेट से जा टकराई। दुर्घटना के बाद कार में सवार सभी लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार की कीमत 3.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। ड्राइवर का दावा है कि सड़क पार कर रहे दो लोगों को बचाने की कोशिश में उसने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन अपार्टमेंट के गेट से टकरा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!