Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Jul, 2026 12:43 PM

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से वैवाहिक रिश्ते में धोखेबाजी और बीच सड़क पर पति की सरेआम पिटाई का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के समान थाना इलाके में स्थित एक होटल में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया जब पड़ोसी जिले सीधी से करीब 70...
Rewa Hotel High Voltage Drama : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से वैवाहिक रिश्ते में धोखेबाजी और बीच सड़क पर पति की सरेआम पिटाई का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के समान थाना इलाके में स्थित एक होटल में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया जब पड़ोसी जिले सीधी से करीब 70 किलोमीटर तक पीछा करते हुए पहुंची एक आक्रोशित पत्नी ने अपने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
इसके बाद कमरे के भीतर ही पति की जमकर कुटम-कुटाई हुई और गुस्से से लाल पत्नी उसे कॉलर से पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए सीधे पुलिस थाने ले गई। आरोपी पति अपनी पहली पत्नी को बिना बताए एक अन्य युवती को साथ लेकर सीधी से निकला था। पत्नी को समय रहते भनक लग गई कि उसका पति किसी दूसरी लड़की के साथ बाहर जा रहा है। जिसके बाद बिना एक पल गंवाए पत्नी ने गाड़ी से उसका पीछा शुरू किया। करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर वह रीवा के समान थाना क्षेत्र के एक होटल में पहुंच गई जहां उसका पति उस लड़की के साथ कमरा लेकर रुका हुआ था।
यह भी पढ़ें: Under Construction Bridge Car Fall: निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी अनियंत्रित कार, मची अफरा-तफरी
वहीं होटल पहुंचकर पत्नी ने जब कमरा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसका पति अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ था। इसके बाद पत्नी सीधे अपने पति पर टूट पड़ी और कमरे के भीतर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में अपनी आपबीती सुनाते हुए इस शादी के पीछे का पूरा सच उगल दिया।
महिला के मुताबिक आरोपी युवक के साथ यह उसकी दूसरी शादी थी। दोनों ने करीब एक साल पहले 3 जुलाई 2025 को कोर्ट मैरिज (कानूनी विवाह) की थी लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद पति अचानक बिना बताए घर से भाग गया और उसने पत्नी से बचने के लिए अपना पुराना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। फिर पति के अचानक गायब होने पर जब पत्नी ने अपने स्तर पर जांच शुरू की तो उसे पता चला कि उसका पति सोशल मीडिया के जरिए कई अन्य लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाता है।
यह भी पढ़ें: दौड़ने के शौकीन हो जाएं सावधान, नकली वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी कर रहा 'Marathon Gang', ऐसे करें बचाव
दूसरी लड़की से मंदिर में की थी शादी
होटल के कमरे में जब दूसरी लड़की पकड़ी गई तो उसका रो-रोकर बुरा हाल था। उसने हंगामा बढ़ने पर युवक की असलियत बताते हुए कहा, कि आरोपी युवक से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान उसने खुद को कुंवारा बताया था और शादी का प्रस्ताव रखा था।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में ड्रग्स के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने जब्त की करीब 50 किलो अफीम
वहीं आरोपी ने झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और एक मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भरकर विवाह रचाया था। हंगामे के दौरान पीड़ित लड़की भी रोते हुए आरोपी से पूछती रही कि आखिर यह हमला करने वाली महिला कौन है? जिसपर आरोपी युवक केवल अपनी गलती मानकर गिड़गिड़ाता रहा।
आरोपी पति हिरासत में
फिलहाल सड़क से लेकर थाने तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पहली पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी, पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोपों के तहत समान थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया है और दोनों शादियों से जुड़े कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।