मुंबई: दो दुल्हन, एक दूल्हा...घरवालों को ऐतराज नहीं, जानिए फिर भी क्यों दर्ज हुई FIR

Edited By Updated: 05 Dec, 2022 09:21 AM

fir lodged against groom for marrying twin sisters

एक अजीबोगरीब घटना के तहत महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की। यह शादी रविवार को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही।

नेशनल डेस्क: एक अजीबोगरीब घटना के तहत महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की। यह शादी रविवार को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। वहीं दो लड़कियों के साथ शादी के मामले दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों बहनें IT पेशेवर हैं। सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर अकलुज थाने में दूल्हे के विरूद्ध भादंसं की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते फिर से शादी करना) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। धारा 494 के तहत पति या पत्नी के जीवित होते हुए दूसरा विवाह नहीं कर सकता, इसके लिए 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। शिकायत के अनुसार, इस व्यक्ति ने 36 वर्षीय दो जुड़वा बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं।

 

दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस विचित्र शादी के लिए राजी हुए थे। ये दोनों लड़कियां कुछ दिनों पहले अपने पिता के गुजर जाने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही थीं। बताया जा रहा है कि अतुल मलशीरस नाम का युवक मुंबई में ट्रैवल एजेंसी चलाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स पूछ रहे थे कि यह शादी वैध है या नहीं? 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!