Edited By rajesh kumar,Updated: 15 Apr, 2024 01:45 PM
CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग बड़ी जबदस्त है। माही की एक झलक को पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। ऐसे में अगर किसी फैंस को धोनी से गिफ्ट मिल जाए, फिर तो समझो उसका दिन ही बन गया। ठीक ऐसा ही रविवार को देखने को मिला, जब धोनी...
नेशनल डेस्क: CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग बड़ी जबदस्त है। माही की एक झलक को पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। ऐसे में अगर किसी फैंस को धोनी से गिफ्ट मिल जाए, फिर तो समझो उसका दिन ही बन गया। ठीक ऐसा ही रविवार को देखने को मिला, जब धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आतिशी पारी खेलने के बाद एक नन्हीं फैन को गिफ्ट दिया।माही ने ड्रेसिंग रुम में जाते वक्त बच्ची को मैच की बॉल सौंपी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
दरअसल, CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में बैंटिंग करने के लिए उतरे। धोनी ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ 4 गेंद खेली और लगातार तीन छक्के लगाए। धोनी की तूफानी बल्लेबाजी को देखकर वानखेड़े में मौजूद हर एक दर्शक एक बार फिर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की यादों में खो गए। 20 की पारी खेलने के बाद जब धोनी पवेलियन की ओर जा रहे थे तो उन्होंने ड्रेसिंग रुम की सीढ़ियां चढ़ते समय मैच की बॉल एक बच्ची को गिफ्ट कर दी। धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं, फैंस भी धोनी की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सीएसके ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की टीम 186 रन बना सकी। रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर 105 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। रोहित ने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। मैच में सीएसके के गेंदबाज पथिराना ने गजब की गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए, पथिराना को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। सीएसके ने मुंबई को 20 रन हराकर अपनी चौथी जीत हासिल की। जीत के साथ ही सीएसके प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पहुंच गई है जबकि मुंबई 8वें नंबर पर बनी हुई है।