Forest Guard Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका,779 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 04:46 PM

forest guard vacancy 2026

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने Forest Guard Bharti 2026 के तहत कुल 779 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Forest Guard Vacancy 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने Forest Guard Bharti 2026 के तहत कुल 779 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नियुक्ति वन विभाग में ग्रुप C स्तर पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें (Important Dates)

  • नोटिफिकेशन जारी: 6 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 फरवरी 2026
  • अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.hssc.gov.in

कितनी हैं वैकेंसी? (Vacancy Details)

  • कुल 779 पद विभिन्न श्रेणियों में भरे जाएंगे।
  • जनरल कैटेगरी में सबसे ज्यादा 318 पद
  • EWS के लिए 123 पद
  • इसके अलावा BC, SC, ESM और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए भी सीटें निर्धारित हैं।

(कैटेगरी वाइज पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।)

योग्यता और आयु सीमा 

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (Senior Secondary) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार):
  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

जरूरी शर्त: उम्मीदवार के पास Haryana CET Group C 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। बिना CET पास किए आवेदन मान्य नहीं होगा।

 फिजिकल स्टैंडर्ड और टेस्ट 

  • पुरुष उम्मीदवार:
  • लंबाई: 168 सेमी
  • सीना: 79 सेमी (नॉर्मल), 84 सेमी (फुलाकर)
  • वॉकिंग टेस्ट: 4 घंटे में 25 किमी
  • महिला उम्मीदवार:
  • लंबाई: 155 सेमी
  • वॉकिंग टेस्ट: 4 घंटे में 14 किमी

चयन प्रक्रिया 

  • भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी:
  • CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

लिखित परीक्षा

  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
  • फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET)
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)

 ऐसे करें आवेदन 

  • आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in
  •  पर जाएं।
  • Advertisement No. 04/2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • Forest Guard पद के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  •  इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

क्यों खास है यह भर्ती?

12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर

ग्रुप C की सरकारी नौकरी

बिना आवेदन शुल्क
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!