IMA पोंजी घोटाला मामला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री रोशन बेग गिरफ्तार

Edited By Updated: 23 Nov, 2020 05:44 AM

former karnataka minister roshan baig arrested based on concrete evidence

रुः सीबीआई ने करोड़ों रुपये के आई-मॉनेटरी एडवायजरी (आईएमए) पोंजी घोटाला मामले में रविवार को यहां कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर रोशन बेग को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेग को रविवार सुबह सीबीआ

बेंगलुरुः सीबीआई ने करोड़ों रुपए के आई-मॉनेटरी एडवायजरी (आईएमए) पोंजी घोटाला मामले में रविवार को यहां कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर रोशन बेग को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेग को रविवार सुबह सीबीआई कार्यालय में पेश होने के लिये कहा गया था और '' ठोस सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।'' बेग कांग्रेस विधायक थे, जिन्हें अयोग्य करार दिया गया था। 
PunjabKesari
सूत्रों ने कहा कि शिवाजी नगर से पूर्व विधायक बेग को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कर्नाटक स्थित आईएमए और इसके समूह की कंपनियों द्वारा चलाई जा रही करोड़ों रुपए की पोंजी स्कीम में कथित रूप से निवेश के इस्लामिक तरीकों का इस्तेमाल कर ऊंचे रिटर्न देने का वादा करके लाखों लोगों को ठगा गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!