पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल का बड़ा दावा, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में देरी से भारत-ब्रिटेन रिश्तों पर पड़ा असर

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 07:36 PM

delay in nirav modi s extradition impacts india uk relations

ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भगोड़े ज्वैलर नीरव मोदी के अब तक भारत प्रत्यर्पण न किए जाने की आलोचना की है। प्रीति का कहना है कि इस देरी की वजह भारत और लंदन के संबंधों में काफी रुकावट आई है। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने...

नेशनल डेस्क : ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भगोड़े ज्वैलर नीरव मोदी के अब तक भारत प्रत्यर्पण न किए जाने की आलोचना की है। प्रीति का कहना है कि इस देरी की वजह भारत और लंदन के संबंधों में काफी रुकावट आई है। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने ब्रिटेन से हज़ारों अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लेने से इनकार कर दिया है। प्रीति पटेल 2019 से 2022 तक ब्रिटेन की गृह मंत्री रही थीं। उन्होंने 2021 में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।

प्रीति पटेल की यह टिप्पणी डायमंड किंग पॉडकास्ट के चौथे एपिसोड में आई है। यह नीरव मोदी पर बनी चार हिस्सों वाली एक नई सीरीज है। पॉडकास्ट में पटेल ने कहा कि उन्हें यह जानकार हैरानी और निराशा हुई कि अभी भी नीरव मोदी लंदन में ही है। उन्होंने कहा नीरव मोदी को भारत की जेल में होना चाहिए।

नीरव मोदी को लेकर नाराज था भारत

पटेल ने कहा कि नीरव मोदी को वापस न भेजने से भारत बहुत नाराज था और नई दिल्ली ने ब्रिटेन में गैर-कानूनी भारतीयों को वापस लेने के मामले में सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली ने गैर-कानूनी प्रवासियों को लाने वाली चार्टर उड़ानों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!