कर्नाटक कैबिनेट में 19 विधायकों ने ली शपथ, एक भी महिला को जगह नहीं मिली

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 08:52 PM

19 mlas sworn into karnataka cabinet not a single woman included

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में सोमवार को पहली बार विस्तार हुआ और 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस की एक विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल...

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में सोमवार को पहली बार विस्तार हुआ और 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस की एक विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने यहां लोक भवन परिसर में आयोजित समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस विधायकों में पी. एम. नरेंद्रस्वामी (मालवल्ली), शिवराज तंगडगी (कनकगिरी), रुद्रप्पा लामानी (हावेरी), के. एस. बसवन्तप्पा (मायकॉन्डा), बी. नागेंद्र (बेल्लारी ग्रामीण), टी. रघुमूर्ति (चलकेरे), बी. जेड. जमीर अहमद खान (चामराजपेट), रिजवान अरशद (शिवाजीनगर), संतोष लाड (कलघटगी), मधु बंगारप्पा (सोराबा), पुट्टरंगाशेट्टी (चामराजनगर) और एस. एस. मल्लिकार्जुन (दावणगेरे उत्तर) शामिल हैं। इनके अलावा अजय सिंह (जेवरगी), एन. चलुवरायस्वामी (नागमंगला), के. एम. शिवलिंगे गौड़ा (अरसीकेरे), एच. सी. बालकृष्ण (मगड़ी), बसवराज रायरेड्डी (येलबुर्गा), विजयानंद काशप्पनावर (बागलकोट) और लक्ष्मण सावदी (अथणी) ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

इससे पहले दिन में, कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शिवकुमार को एक पत्र भेजकर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले 20 नामों को कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी मिलने की जानकारी दी थी। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान की अंतिम सूची में शामिल गायत्री शांतगौड़ा को सोमवार को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई। इसके साथ ही कर्नाटक मंत्रिमंडल में फिलहाल कोई महिला मंत्री नहीं है। इससे पहले शिवकुमार ने 28 मई को सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शिवकुमार के साथ 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!