Warning: शराब नहीं, ये 5 आदतें हैं आपके लिवर की असली दुश्मन, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 04:16 PM

from headache pills to junk food  these 5 things can make your liver sick

अक्सर आपने सुना होगा कि जब भी लीवर को स्वस्थ रखने की बात आती है तो लोगों को शराब से दूरी बनाने की बात कही जाती है। क्या आप जानते हैं कि अल्कोहल के अलावा भी कई ऐसी आदतें हैं, जो खामोशी से आपके लिवर को खराब कर रही हैं। Medical experts के अनुसार, लोग...

नेशनल डेस्क: अक्सर आपने सुना होगा कि जब भी लीवर को स्वस्थ रखने की बात आती है तो लोगों को शराब से दूरी बनाने की बात कही जाती है। क्या आप जानते हैं कि अल्कोहल के अलावा भी कई ऐसी आदतें हैं, जो खामोशी से आपके लिवर को खराब कर रही हैं। Medical experts के अनुसार, लोग अनजाने में ऐसी कई चीजों का सेवन करते हैं जो लिवर फेलियर या फैटी लिवर का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 मुख्य आदतों के बारे में, जो आपके लिवर की सेहत को गंभीर नुकसान पहुँचा सकती हैं:

1. बिना डॉक्टरी सलाह के पेनकिलर्स खाना
अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह के सिरदर्द, बदन दर्द या हल्के से ऐंठन में तुरंत पेनकिलर खा लेते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ज्यादा मात्रा में पेनकिलर्स खाने से लिवर पर अत्यधिक दबाव पड़ता है क्योंकि इन दवाओं में मौजूद तत्व लिवर की कोशिकाओं को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

2. अत्यधिक चीनी और फ्रुक्टोज का सेवन
बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स, डिब्बाबंद जूस, पेस्ट्री, कैंडी और केक में रिफाइंड शुगर और हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप की भारी मात्रा होती है। जब शरीर में चीनी की मात्रा बहुत बढ़ जाती है, तो लिवर उसे फैट (वसा) में बदलने लगता है। इससे 'नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज' (NAFLD) का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

PunjabKesari

3. जंक और प्रोसेस्ड फूड की आदत
पिज़्ज़ा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़ और पैकेट बंद चिप्स जैसी चीजें खाने में जितनी अच्छी लगती हैं असल में लिवर के लिए उतनी ही खतरनाक हैं। इनमें 'ट्रांस फैट' और 'सैचुरेटेड फैट' प्रचुर मात्रा में होते हैं। लंबे समय तक इनका सेवन करने से लिवर में सूजन आ सकती है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

4. बिना विशेषज्ञ की राय के सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड लेना
आजकल फिटनेस, बॉडीबिल्डिंग या वजन घटाने के चक्कर में लोग बिना किसी डॉक्टरी सलाह के बाजारू सप्लीमेंट्स और हर्बल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। इन सप्लीमेंट्स में कई बार ऐसे अनियंत्रित तत्व या हैवी मेटल्स होते हैं, जो लिवर के लिए बेहद टॉक्सिक (जहरीले) साबित हो सकते हैं।

5. हेपेटाइटिस और वायरल संक्रमणों के प्रति लापरवाही
हेपेटाइटिस B और C जैसे वायरल इंफेक्शन लिवर के सबसे बड़े दुश्मनों में से हैं। कई बार लोग इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। समय पर सही इलाज न मिलने के कारण यह लापरवाही लिवर सिरोसिस या परमानेंट लिवर डैमेज में बदल सकती है। इससे बचने के लिए सही समय पर Vaccination और साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!