दिल्ली- NCR में भारी बारिश के बीच Airlines ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, यात्रियों के लिए जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 10:30 AM

airlines issue major warning for passengers amidst  orange alert  in delhi

दिल्ली-NCR में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। एक तरफ जहां लोगों को इस बारिश में गर्मी से राहत मिली है, वहीं पर आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम के इस बदलाव का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। IMD द्वारा राजधानी के लिए 'ऑरेंज...

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। एक तरफ जहां लोगों को इस बारिश में गर्मी से राहत मिली है, वहीं पर आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम के इस बदलाव का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। IMD द्वारा राजधानी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किए जाने के बाद देश की प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

एयरलाइन्स ने जारी की चेतावनी

खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते हवाई यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे निपटने के लिए एयरलाइंस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यात्रियों को सतर्क किया है:

Air India: Air India ने खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को सूचित किया है कि दिल्ली आने वाले और यहां से जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए यात्रियों से अपील की है कि ट्रैवल से पहले अपनी फ्लाइट का लाइव स्टेटस जरुर चेक कर  लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

<

 

IndiGo: इंडिगो ने भी मौसम की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि दिल्ली में भारी बारिश की वजह से फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। कंपनी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपडेट के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें।

<

>

c: अकासा एयर का कहना है कि इस बारिश का असर दिल्ली के अलावा मुंबई, पुणे और गोवा के उनके पूरे नेटवर्क पर पड़ा है। इसके चलते कुछ उड़ाने अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। इस पर एयरलाइन्स ने लोगों को धैर्य बनाए रखने की अपील की है और साथ ही कहा है कि अपनी फ्लाइट से पहले अपना फ्लाइट स्टेटस जान लें।
 

<

>

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!