Rain Alert: आज इन 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने बताया कब से बदलेगा मौसम का मिजाज?

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 09:18 AM

red alert for heavy rain in 18 states find out when relief is expected

देश में इस समय मौसम के दो बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी और उमस से बेहाल है वहीं दूसरी तरफ देश के 18 राज्यों में बादलों ने डेरा डाल रखा है। IMD के मुताबिक मानसून की रफ्तार अभी थोड़ी धीमी है लेकिन 20 जुलाई...

IMD Monsoon Update : देश में इस समय मौसम के दो बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी और उमस से बेहाल है वहीं दूसरी तरफ देश के 18 राज्यों में बादलों ने डेरा डाल रखा है। IMD के मुताबिक मानसून की रफ्तार अभी थोड़ी धीमी है लेकिन 20 जुलाई 2026 से यह एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। तब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बेहद संवेदनशील बना रहेगा।

सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के आसमान में घने बादलों का जमावड़ा है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से जिनमें रेड अलर्ट जारी किया गया है।  इसके साथ ही अत्यंत भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है और सावधान रहने की सलाह दी गई है। 

PunjabKesari

बात करें अगर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल की तो यहां अगले 4 से 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 

14 July Petrol-Diesel Price: जानें क्या आज भी बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम? फटाफट से चेक कर लें ये पूरी लिस्ट

Delhi-NCR में उमस भरी गर्मी

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से पानी नहीं बरसा है जिससे हवा में नमी (उमस) का स्तर काफी बढ़ गया है। बीते दिनों दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई तक दिल्ली में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन वे केवल उमस बढ़ाएंगे। दिल्ली-NCR में मौसम 20 जुलाई से करवट ले सकता है जिसके बाद ही लोगों को राहत की बौछारें मिलेंगी।

PunjabKesari

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय पूर्वोत्तर भारत के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र) सक्रिय है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी असर दिखा रहा है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में तो झमाझम बारिश हो रही है लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत जैसे कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के मैदानी इलाकों में हवाएं शुष्क हो गई हैं। इसके कारण यहां तापमान बढ़ रहा है और उमस भरी लू लोगों को परेशान कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!