Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Sep, 2018 11:57 AM
सोमवार देर रात संदिग्ध आतंकियों ने सीआरपीएफ पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमला पुलवामा के नेवा गांव में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 192 बटालियन के बेस पर किया गया।
श्रीनगर: सोमवार देर रात संदिग्ध आतंकियों ने सीआरपीएफ पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमला पुलवामा के नेवा गांव में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 192 बटालियन के बेस पर किया गया। इसी गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की पार्टी भी तैनात है। ग्रेनेड फेंकने के फौरन बाद आतंकियों ने गोलीबारी भी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने जब ग्रेनेड फेंका तो ग्रेनेड में विस्फोट नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग भी की। फायरिंग में पैरा मिलिट्री का एक जवान घायल हो गया। जवान को कंधे पर गोली लगी। जवान को फौरन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।