बंदरों से लड़की ने बचाई भतीजी की जान, सोच से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, दे दिया इतना बड़ा ऑफर

Edited By Yaspal,Updated: 07 Apr, 2024 09:11 PM

girl saved niece s life from monkeys anand mahindra was impressed by her

उत्तर प्रदेश की लड़की ने तकनीकी का इस्तेमाल कर बंदरों से अपनी भतीजी की जान बचा ली। इसके बाद लोग लड़की की सराहना कर रहे हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी बच्ची से काफी प्रभावित हुए

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश की लड़की ने तकनीकी का इस्तेमाल कर बंदरों से अपनी भतीजी की जान बचा ली। इसके बाद लोग लड़की की सराहना कर रहे हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी बच्ची से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने यूपी की लड़की को जॉब ऑफर कर डाली है। हम बात कर रहे हैं

दरअसल, UP के बस्ती जिले की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। यहां रहने वाली 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर हर कोई उसके दिमाग की दाद दे रहा है। निकिता ने अपनी सूझबूझ से न सिर्फ अपनी बल्‍कि 15 महीने की मासूम बच्‍ची की जान भी बचा ली। आधुनिक डिवाइस का सटीक उपयोग करके निकिता ने एक अप्रिय घटना होने से बचा लिया। 

निकिता ने ऐसे बचाई जान 
बस्‍ती की रहने वाली निकिता ने 15 महीने की अपनी भतीजी वामिका को लेकर घर में ही खेल रही थी। दोनों घर की पहली मंजिल पर किचन के पास सोफे पर बैठे थे। उस वक्‍त घर पर कोई और नहीं था। तभी बंदरों का झुंड घर पर आ गया और वह किचन में जाकर बर्तन और खाने-पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा। इसके बाद बंदरों का झुंड वामिका और निकिता की ओर हमला करने के लिए बढ़े। तुरंत निकिता ने सूझबूझ‍ दिखाई और Alexa से कुत्ते की आवाज निकालने के लिए बोला फिर क्‍या था, कुत्ते की आवाज सुनकर बंदर भाग गए

अरबपति लड़की की सोच से हुए प्रभावित 
आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में कहा कि आधुनिक समय में बड़ा सवाल है कि क्या हम टेक्‍नोलॉजी के गुलाम या स्वामी बनेंगे। इस युवा लड़की की कहानी यह बताती है कि टेक्‍नोलॉजी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देगी। उसकी सोच असाधारण थी।
PunjabKesari
महिंद्रा ने दिया जॉब का ऑफर 
उन्‍होंने कहा कि इस युवा लड़की की सोच में इस दुनिया में लीडरशिप की क्षमता है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अगर वह कभी कॉर्पोरेट में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्‍मीद है कि महिंद्रा राइज में हम उसे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!