गोबिंद सिंह देव बने मलेशिया के पहले सिख मंत्री

Edited By Tanuja,Updated: 22 May, 2018 09:48 AM

gobind singh deo is malaysia s first sikh minister

मलेशिया के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय सिख को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। । भारतीय मूल के राजनेता गोबिंद सिंह देव को यहां कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। देश के मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने वाले वह अल्पसंख्यक समुदाय के पहले व्यक्ति...

कुआलाम्पुर: मलेशिया के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय सिख को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। । भारतीय मूल के राजनेता गोबिंद सिंह देव को यहां कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। देश के मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने वाले वह अल्पसंख्यक समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। गोबिंद सिंह देव (45) को संचार एवं मल्टीमीडिया मंत्री नियुक्त किया गया है। देव, पाकतन हरपन गठबंधन के मंत्रिमंडल में शामिल 2 भारतवंशियों में से एक हैं।
PunjabKesari
उनके अलावा डेमोक्रेटिक ऐक्शन पार्टी के भारतीय मूल के सांसद एम कुलासेगरन को मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है। देव मलेशियाई संसद में पुचोंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जिसके बाद सोमवार को नेशनल पैलेस में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण की। देश के पंजाबी समुदाय ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है।  गौरतलब है कि मलेशिया में सिखों की आबादी करीब 1,00,000 है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!