Edited By ,Updated: 08 Mar, 2017 10:37 PM
बीएमसी में शिवसेना को महापौर बनाने में मदद देने के बावजूद उद्धव ठाकरे की पार्टी ने आज कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार अब भी ‘‘नोटिस ...
मुंबई : बीएमसी में शिवसेना को महापौर बनाने में मदद देने के बावजूद उद्धव ठाकरे की पार्टी ने आज कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार अब भी ‘‘नोटिस पीरियड’’ पर चल रही है। शिवसेना की प्रवक्ता नीलम गोरे ने कहा, ‘‘हां...यह (भाजपा नीत राजग) सरकार अब भी नोटिस पीरियड पर चल रही है। जब तक हमारे प्रमुख (ठाकरे) स्पष्ट नहीं करते तब तक सरकार नोटिस पर है।’’ वह महापौर के चुनाव के बाद दक्षिण मुंबई स्थित बृहन्मुंबई नगर निगम के परिसर में संवाददाताओं से बात कर रही थीं।
गोरे के बयान से कुछ दिन पहले शिवसेना के मंत्री रामदास कदम ने कहा था कि पार्टी के मंत्रियों ने अपनी जेब से त्याग पत्र को निकाल फेंका है। भाजपा के पार्षदों के सहयोग से शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को आज देश के सबसे समृद्ध नगर निकाय का महापौर चुन लिया गया। उन्हें 171 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विट्ठल लोकरे को 31 वोट मिले।