Govt Clerk Vacancy 2026: 5000 से ज्यादा पदों पर निकली क्लर्क भर्ती, हर ग्रेजुएट कर सकता है आवेदन

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 05:15 PM

gsssb cce 2026 latest notification

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुजरात से बड़ी खुशखबरी आई है। गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) 2026 के तहत क्लास-III के ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर 5,370 से अधिक वैकेंसी निकाली है।

नेशनल डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुजरात से बड़ी खुशखबरी आई है। गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) 2026 के तहत क्लास-III के ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर 5,370 से अधिक वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद क्लर्क कैटेगरी के हैं, जिससे लाखों उम्मीदवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 378/202526 के अंतर्गत जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 20 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार ojas.gujarat.gov.in या gsssb.gujarat.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

GSSSB CCE 2026: पदों का पूरा विवरण

  •  ग्रुप A पद (कुल – 2,365)
  • सोशल वेलफेयर इंस्पेक्टर – 125 पद (जाति कल्याण विभाग)
  • ऑफिस सुपरिटेंडेंट – 3 पद (मत्स्य पालन विभाग)
  • रेवेन्यू क्लर्क / कलेक्टर ऑफिस क्लर्क – 1,600 पद
  • हेड क्लर्क – 134 पद
  • सीनियर क्लर्क – 503 पद
  •  ग्रुप B पद (कुल – 3,005)
  • जूनियर क्लर्क – 3,005 पद
  • कुल पद: 5,370

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षिक योग्यता

  • ग्रुप A पद: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
  • ग्रुप B (जूनियर क्लर्क): आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रेजुएशन अनिवार्य, हालांकि कुछ मामलों में 12वीं पास अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं।
  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान जरूरी
  • गुजराती या हिंदी भाषा का ज्ञान अनिवार्य
  • आयु सीमा
  • न्यूनतम: 20 वर्ष
  • अधिकतम: 35 वर्ष (1 फरवरी 2026 के अनुसार)
  • SC/ST/SEBC/EWS/महिला/PwBD/एक्स-सर्विसमैन को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी

 आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹500
  • आरक्षित वर्ग: ₹400

(प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने पर फीस रिफंड होने की संभावना)

सैलरी स्ट्रक्चर और चयन प्रक्रिया

वेतनमान

  • ग्रुप A: पे मैट्रिक्स लेवल-5 – ₹44,900 से ₹1,42,400
  • ग्रुप B: शुरुआती 5 साल ₹19,950 फिक्स्ड, इसके बाद नियमित स्केल

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

GSSSB CCE 2026 में आवेदन कैसे करें? 

  • ojas.gujarat.gov.in पर जाएं
  • One Time Registration (OTR) पूरा करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग-इन करें
  • विज्ञापन संख्या 378/202526 चुनें
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • ऑनलाइन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें
  • भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

नोट: केवल Prelims पास करने वाले उम्मीदवार ही Mains में बैठ सकेंगे।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!