लाशों से भी हैवानियत... कब्र खोदकर निकालता था महिलाओं की लाशें, फिर करता था घिनौना काम, पूरी घटना सुन कांप जाएगी रुह!

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 11:57 AM

he used to dig up women s bodies and then commit abominations

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बेहद गंभीर और घिनौनी घटना सामने आई है, जिसमें महिलाओं की कब्रों को खोदकर उनके शवों के साथ छेड़छाड़ की गई। यह घटना न केवल धार्मिक और सामाजिक रूप से अपमानजनक है, बल्कि इससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की कब्रों की...

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बेहद गंभीर और घिनौनी घटना सामने आई है, जिसमें महिलाओं की कब्रों को खोदकर उनके शवों के साथ छेड़छाड़ की गई। यह घटना न केवल धार्मिक और सामाजिक रूप से अपमानजनक है, बल्कि इससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की कब्रों की गरिमा पर भी सवाल उठ गए हैं। 21 सितंबर 2025 की अमावस की रात को खंडवा के बड़े कब्रिस्तान में घटी इस वारदात को इलाके में व्यापक आक्रोश और डर का माहौल बना दिया है। डिटेल में जानते हैं क्या है पूरी घटना-

घटना की पूरी जानकारी-

खंडवा के बड़े कब्रिस्तान में दो दिनों के अंतर में दफनाई गई महिलाओं की कब्रों के खुले और अप्राकृतिक हालात में पाए गए। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन महिलाओं की कब्र पर दुआ-फातिहा करने आए थे। इस दौरान उन्हें  कुछ कब्रें खुली मिलीं। आसपास का नजारा देख कर यह साफ था कि ये ताजा वारदात है। कब्रिस्तान में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। फुटेज में अमावस की अंधेरी रात को एक युवक नग्न हालात में कब्रों की ओर जाता दिखा। उसने एक कैमरे पर कब्जा जमा कर वहां रखा कपड़ा उठाकर कैमरे को ढंक दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि दूसरी दिशा के कैमरे ने यह पूरी वारदात रिकॉर्ड कर ली। दिन के समय की कैमरा रिकॉर्डिंग में भी संदिग्ध व्यक्ति कब्र के आसपास रेकी करता नजर आया था।

PunjabKesari

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

सीसीटीवी वीडियो की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी अय्यूब खान को देर रात हरसूद के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अय्यूब मुंदवाड़ा गांव का निवासी है, जिसका एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी से लेकर हत्या जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह थाने में निगरानीशुदा बदमाश भी है।

अय्यूब ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने 19 मई 2025 को भी खंडवा और सिहाड़ा के कब्रिस्तान में महिलाओं की ताजा कब्रें खोदी थीं। इस साल 15 मई को सजा खत्म कर जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद 21 सितंबर की रात को उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने यह भी बताया कि जेल में एक व्यक्ति ने उसे तांत्रिक क्रिया के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण इस घिनौने काम को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- iPhone: घर में तैयार करो iPhone जैसा स्मार्टफोन और चौंकाओ सबको!

 

आपराधिक इतिहास और सामाजिक प्रभाव

अय्यूब खान की महिला विरोधी हिंसा की यह पहली घटना नहीं है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड गंभीर और लंबा है। उसने अपनी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है और पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2025 में जेल से हाल ही में रिहा हुआ है। गांव के लोग उसकी वहशी प्रवृत्ति के कारण उससे दूरी बनाए रखते हैं। उसकी गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन यह मामला महिलाओं की कब्रों की सुरक्षा की गंभीर समस्या को उजागर करता है।

प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया

खंडवा पुलिस ने मामले को तत्काल गंभीरता से लिया। एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने जमीनी तौर पर सुरक्षा बढ़ाने और कब्रिस्तानों में निगरानी कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं।

शहर काजी सैयद निसार अली ने बताया कि पिछले तीन महीनों में कब्रिस्तान में चार से छह कब्रों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है, जिसके कारण सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन फुटेज के कारण ही आरोपी की पहचान हो सकी। मुस्लिम समुदाय में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!