दिल्ली में आज शाम भारी बारिश के आसार, खराब मौसम के चलते 12 ट्रेनें चल रहीं देरी से

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Jan, 2020 12:33 PM

heavy rain expected in delhi this evening

दिल्ली और उसके आसपास के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह को हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 97 फीसदी दर्ज...

नई दिल्लीः दिल्ली और उसके आसपास के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह को हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में बूंदाबांदी हुई जबकि पालम वेधशाला में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में शाम को भारी बारिश का अनुमान जताया है साथ ही ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मौसम की परिस्थितियों के कारण उत्तरी रेलवे सेक्टर में 12 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं।

PunjabKesari

कड़कती ठंड में भी दिल्ली की हवा खराब
दिल्ली-NCR में इस कड़ाके की ठंड में भी हवा प्रदूषित बनी हुई है। दिल्ली का Air quality index (AQI) आज सुबह साढ़े 9 बजे तक 272 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हवा के सुधार की संभावना जताई है। वहीं आज सुबह दिल्ली-एनसीआर और पंजाब आदि में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह गाड़ियां सड़कों पर रेंगती हुईं नजर आईं।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!