कर्नाटक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का गृह मंत्री अमित शाह ने किया हवाई सर्वेक्षण (देखें Video)

Edited By Yaspal,Updated: 11 Aug, 2019 07:27 PM

home minister amit shah did aerial survey of karnataka flood affected areas

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राज्य में बाढ़ के चलते 31 लोगों की मौत हो चुकी है और चार लाख से अधिक लोग बेघर हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष...

बेंगलुरुः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राज्य में बाढ़ के चलते 31 लोगों की मौत हो चुकी है और चार लाख से अधिक लोग बेघर हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चेन्नई से विशेष विमान के जरिये बेलागावी में सांब्रा हवाई अड्डे पर पहुंचे और सेना के विमान में सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों के सर्वेक्षण के लिये रवाना हो गए।


राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सुरेश अंगाड़ी, राज्य सभा सदस्य प्रभाकर कोरे और हुक्केरी से भाजपा विधायक उमेश कत्ती भी शाह के साथ थे। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि गृह मंत्री बेलागावी जिले में बाढ़ के हालात की समीक्षा करेंगे।
PunjabKesari
कर्नाटक के 17 जिलों के 80 तालुकाओं में पिछले सप्ताह आई बाढ़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और चार लाख से अधिकर लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। राज्य की लगभग सभी नदियां उफान पर हैं।
PunjabKesari
बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव बेलागावी, बगलकोट, विजयपुरा, गडा़ग, उत्तर कन्नड़, रायचूर, यदिगीर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चिकमंगलूर और कोडागू जिलों पर पड़ा है।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!