नवरात्रि पर अपने पैतृक गांव पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मां दुर्गा के दरबार में की पूजा अर्चना

Edited By Updated: 18 Oct, 2020 08:53 AM

home minister amit shah reached his village on navratri

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। पूरा देश मां की भक्ति में डूबा हुआ है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने अपने पैतृक गांव माणसा (गुजरात) के बहुचर माताजी मंदिर में पूजा अर्चना की...

नेशनल डेस्क: नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। पूरा देश मां की भक्ति में डूबा हुआ है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने अपने पैतृक गांव माणसा (गुजरात) के बहुचर माताजी मंदिर में पूजा अर्चना की।


अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कुछ तस्वीरें सांझा कर लिखा नवरात्रि के पावन पर्व पर आज अपने पैतृक गांव  के बहुचर माताजी मंदिर में पूजा अर्चना की। मां जगदंबा सभी पर अपनी कृपा बनायें। जय माता दी! इन तस्वीरों में गृह मंत्री केे साथ उनका परिवार भी दिखाई दे रहा है। 

PunjabKesari
वहीं इससे पहले अमित शाह ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि मां भगवती से सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाये रखने की प्रार्थना की है।

PunjabKesari

 गृह मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि नवरात्रि' तप, साधना और शक्ति उपासना का प्रतीक है। नवरात्रि के महापर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाये रखें। जय माता दी। 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!