Breaking




Google कैसे तैयार करता है अपना Maps, क्या AI से भी मिलती है मदद, जानिए पूरी प्रक्रिया?

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 21 Jan, 2025 02:10 PM

how does google prepare its maps does ai also help

गूगल मैप्स एक ऐसा ऐप है जो आपको किसी भी जगह का रास्ता दिखाने नई जगहों का पता लगाने और ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी देने में मदद करता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल मैप्स कैसे काम करता है? इसे कैसे बनाया जाता है और इसे सभी रास्तों और ट्रैफिक की...

नेशनल डेस्क। गूगल मैप्स एक ऐसा ऐप है जो आपको किसी भी जगह का रास्ता दिखाने नई जगहों का पता लगाने और ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी देने में मदद करता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल मैप्स कैसे काम करता है? इसे कैसे बनाया जाता है और इसे सभी रास्तों और ट्रैफिक की जानकारी कैसे मिलती है? क्या AI की मदद से गूगल मैप्स को मदद मिलती है। यहां आपको गूगल मैप्स से जुड़े हर सवाल का आसान भाषा में जवाब मिलेगा।

गूगल मैप्स को कैसे तैयार किया जाता है?

गूगल मैप्स को बनाने के लिए गूगल कई स्रोतों से डेटा इकट्ठा करता है, जैसे:

➤ सैटेलाइट इमेजरी: गूगल के पास उपग्रहों से प्राप्त हाई-क्वालिटी इमेज होती हैं जिनसे सड़कों, इमारतों और इलाकों की पहचान की जाती है।
➤ GPS डेटा: स्मार्टफोन में लगे GPS सिस्टम से यह पता चलता है कि उपयोगकर्ता कहां हैं और वे किस दिशा में जा रहे हैं।

PunjabKesari

 


➤ ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे: ट्रैफिक की रियल-टाइम जानकारी के लिए सिग्नल और कैमरों से डेटा लिया जाता है।
➤ लोकल गाइड्स: गूगल लोकल गाइड्स नामक प्रोग्राम चलाता है जिसमें लोग खुद जगहों की जानकारी (जैसे फोटो, रिव्यू) अपलोड करते हैं।
➤ लाइव ट्रैफिक अपडेट: सड़क पर मौजूद गाड़ियों और उपयोगकर्ताओं के डेटा से गूगल को ट्रैफिक की लाइव जानकारी मिलती है।

गूगल मैप्स में AI की मदद

गूगल मैप्स को और अधिक सटीक और उपयोगी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया जाता है।

➤ डेटा एनालिसिस: गूगल मैप्स AI की मदद से बड़े-बड़े डेटा सेट्स को सही और उपयोगी जानकारी में बदलता है।
➤ सर्च रिजल्ट्स: बड़े लैंग्वेज मॉडल (LLM) की मदद से गूगल मैप्स यूजर्स को उनकी सर्च के अनुसार सही रिजल्ट दिखाता है।
➤ इमर्सिव व्यू: AI का इस्तेमाल कर गूगल मैप्स अब रियल टाइम में मौसम, ट्रैफिक और खराब रास्तों के बारे में जानकारी दिखाता है।

PunjabKesari

 

 

गूगल मैप्स और गूगल अर्थ में AI फीचर्स

1. जेमिनी चैटबॉट:
गूगल ने अक्टूबर में Gemini नाम का एक जनरेटिव AI चैटबॉट लॉन्च किया था। यह यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से सही जगह खोजने में मदद करता है। जैसे अगर आप ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां "डॉग-फ्रेंडली स्पोर्ट्स बार" हो तो यह आपकी मदद करेगा।

2. रियल टाइम रिपोर्ट्स:
ड्राइविंग के दौरान खराब सड़कों, बाढ़ वाले इलाकों और ट्रैफिक की रियल टाइम जानकारी देता है।

3. फोटो और रिव्यू:
जल्द ही गूगल मैप्स पर सर्च रिजल्ट में फोटो, रिव्यू और रेटिंग्स को भी शामिल किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: गरियाबंद मुठभेड़ में अबतक बरामद हुए 16 नक्सलियों के शव, 1 करोड़ का इनामी नक्सली भी ढेर

 

गूगल मैप्स कैसे आपकी मदद करता है?

➤ रास्ता दिखाना:
गूगल मैप्स आपको सबसे तेज़ और आसान रास्ता दिखाता है।

➤ ट्रैफिक की जानकारी:
रियल टाइम ट्रैफिक की जानकारी देकर यह आपको जाम से बचने में मदद करता है।

➤ नई जगहों का पता लगाना:
अगर आप किसी नई जगह पर हैं तो गूगल मैप्स आपको आसपास के होटल, रेस्टोरेंट और दुकानें दिखाता है।

 

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आ रहा गजब का म्यूजिक स्टेटस अपडेट फीचर, अब खुशी से झूम उठेंगे यूजर्स

 

➤ इमर्सिव व्यू:
इमर्सिव व्यू फीचर की मदद से आप किसी जगह का 3D व्यू भी देख सकते हैं।

वहीं बता दें कि गूगल मैप्स सैटेलाइट इमेजरी, GPS, लोकल गाइड्स और AI की मदद से काम करता है। यह तकनीक इसे बेहद सटीक और उपयोगी बनाती है। अब जब भी आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करेंगे तो आपको पता होगा कि यह कैसे काम करता है और इसके पीछे कितनी मेहनत और तकनीक लगी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!