हावड़ा रामनवमी हिंसा: धारा 144 लागू के साथ ही इंटरनेट बंद, कई इलाकों में माहौल शांत...भारी पुलिस बल तैनात

Edited By Updated: 02 Apr, 2023 02:22 PM

howrah ram navami violence atmosphere calm in many areas

पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के शिबपुर और काजीपाड़ा इलाके में राम नवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के शिबपुर और काजीपाड़ा इलाके में राम नवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को बाजार खुले और सड़कों पर वाहन चल रहे थे। हालांकि, निषेधाज्ञा अब भी लागू है। उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई बल (RAF) कर्मियों ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त की।

 

राज्य अपराध जांच विभाग (CID) के अधिकारी गुरुवार को हुई तोड़फोड़ की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में तथा उसके आसपास इंटरनेट सेवाओं पर निलंबन हटाने का फैसला स्थिति का आकलन करने के बाद लिया जाएगा। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थिति सामान्य है और पिछले 24 घंटे में कानून एवं व्यवस्था मे खलल डालने वाली कोई घटना नहीं हुई।

 

हालांकि, हम निषेधाज्ञा आदेश जारी रखेंगे और इंटरनेट सेवाओं पर निलंबन हटाने का फैसला बाद में लिया जाएगा। कुछ वक्त तक पुलिस बल तैनात रहेगा। हम कोई कोताही नहीं बरतेंगे।'' गुरुवार को रामनवमी के दिन शाम को दो समूहों के बीच उस समय झड़प शुरू हो गई थी, जब शोभायात्रा हावड़ा में काजीपाड़ा से गुजर रही थी। हिंसा के दौरान कई दुकानों में लूटपाट की गई थी, जबकि कुछ पुलिस वाहनों समेत कई कारों को आग के हवाले कर दिया गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!