Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Sep, 2026 03:38 PM

झारखंड के दुमका जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हंसडीहा थाना क्षेत्र में धोबे नदी पर बने 'चेक डैम' में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से ही दोनों मृत किशोरों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे...
दुमका : झारखंड के दुमका जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हंसडीहा थाना क्षेत्र में धोबे नदी पर बने 'चेक डैम' में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से ही दोनों मृत किशोरों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार को हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटिन गांव निवासी उमेश कुमार (18) और टेटरियाडीह गांव निवासी अभिजीत कुमार (16) के तौर पर हुई है।
इस मौके पर हंसडीहा थाना के प्रभारी अजीत कुमार यादव ने बताया स्थानीय गोताखोरों की मदद से फिलहाल शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।