हैदराबाद में खड़ी कार के अंदर मिला 50 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 12:13 PM

hyderabad latest news

पुलिस ने बुधवार को बताया कि हैदराबाद के KPHB पुलिस थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी खड़ी कार के अंदर मृत पाया गया।  मृतक की पहचान कोंडापुर निवासी परचुरी सुधी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी ने उन्हें खड़ी कार के अंदर देखा और...

हैदराबाद (तेलंगाना)  : पुलिस ने बुधवार को बताया कि हैदराबाद के KPHB पुलिस थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी खड़ी कार के अंदर मृत पाया गया।  मृतक की पहचान कोंडापुर निवासी परचुरी सुधी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी ने उन्हें खड़ी कार के अंदर देखा और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया। उन्होंने इस घटना के संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, "कोंडापुर निवासी 50 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर परचुरी सुधी अपनी खड़ी कार में मृत पाए गए। उनकी पत्नी ने उन्हें मृत देखा, 112 पर पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं।" पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!