Weather Update: पड़ेगी कड़ाके की ठंड या होगी जमकर बारिश? अगले तीन महीनों में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी जानकारी

Edited By Updated: 30 Sep, 2025 07:42 PM

imd october december 2025 rainfall forecast india

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 के लिए मौसम की रिपोर्ट जारी की है। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी भारी बारिश की...

नेशनल डेस्क : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक के मौसम का रिपोर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में इस अवधि के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। यह अनुमान बताता है कि किसानों के लिए धान की कटाई के समय बारिश चुनौती बन सकती है।

महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर

सितंबर के आखिरी दिन कई राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है। दिल्ली, राजस्थान, बंगाल और महाराष्ट्र में बारिश जारी है। महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। भारी बारिश के कारण विदर्भ और मराठवाड़ा में खेत तालाब बन गए हैं, जमीन बह गई और खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

पश्चिम बंगाल में बारिश का अनुमान

IMD के मुताबिक विजयादशमी के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव से हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान है। बीरभूम, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्धमान में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के जिलों में अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि कच्छ क्षेत्र पर बने निन्म दबाव और उत्तर-पश्चिम राजस्थान की ट्रफ लाइन के प्रभाव से शेखावाटी, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर में मंगलवार से बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में रिकॉर्ड बारिश

वर्ष 2025 के मानसून में उत्तर-पश्चिम भारत में 747.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो 2001 के बाद सबसे अधिक और 1901 से छठी सबसे अधिक है। अक्टूबर-दिसंबर के दौरान अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है।

अन्य क्षेत्रों में मौसम का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत: कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश।

मध्य भारत: अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत: तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण सामान्य से अधिक बारिश।

पूर्वोत्तर भारत: अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा, कुछ क्षेत्रों में कम।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!