Heavy Rain Alert: पूरे 2 दिन होगी आफत की बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 02 Dec, 2025 01:35 PM

there will be catastrophic rain for two full days imd issued a high alert

इस साल मानसून का मौसम काफी शानदार रहा और कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। अब मानसून के बाद ठंड का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने 2, 3 और 4 दिसंबर के लिए केरल, आंध्रप्रदेश,...

नेशनल डेस्क : देश में इस साल मानसून का मौसम काफी उम्दा रहा। कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली और मौसम लंबे समय तक सुहावना बना रहा। अब जबकि मानसून विदा हो चुका है, देश के कई हिस्सों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम में आई इस नई करवट को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 और 4 दिसंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और तापमान गिरने का अलर्ट जारी किया है।

केरल में फिर बरसेंगे बादल

मानसून की सबसे पहले दस्तक झेलने वाले केरल में इस समय भी हालात बारिश वाले बने हुए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 और 4 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने और गर्जन-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें - विदेश से आई गुड न्यूज... अब भारत पर 50% की जगह लगेगा सिर्फ इतना शुल्क!

आंध्र प्रदेश - तटीय इलाकों में अलर्ट

आंध्र प्रदेश में भी मानसून के बाद से बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। IMD ने जानकारी दी है कि 3 और 4 दिसंबर को खास तौर पर तटीय जिलों में जोरदार बारिश होने की पूरी संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का खतरा

IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। 3-4 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, ओडिशा, यनम, रायलसीमा, माहे और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका भी है।

राजस्थान - ठंड बढ़ने के आसार

राजस्थान में मानसून के दौरान जमकर बादल बरसे थे, लेकिन अब वहां सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 4 दिसंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात में ठंड काफी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें - विशेषज्ञों ने बताया महिलाओं में दिखें ये 5 लक्षण तो शरीर में घर बना रहै है कैंसर, नजरअंदाज करना पड़ा सकता है भारी

दिल्ली - तापमान गिरेगा, कोहरा छाएगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सर्दी बढ़ने का माहौल है। IMD ने चेतावनी दी है कि 3-4 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री नीचे जा सकता है। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम होने की आशंका है। लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!