2024 में 99 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक भारत आए: केंद्र सरकार ने राज्यसभा को बताया

Edited By Updated: 08 Aug, 2025 06:29 PM

india foreign tourists 2024 record international travel statistics

सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को जानकारी दी कि वर्ष 2024 में भारत में 99 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आए, जबकि 3 करोड़ से ज्यादा भारतीय नागरिकों ने विदेश यात्रा की। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में...

नेशनल डेस्क : सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को जानकारी दी कि वर्ष 2024 में भारत में 99 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आए, जबकि 3 करोड़ से ज्यादा भारतीय नागरिकों ने विदेश यात्रा की। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि वर्ष 2024 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 99,51,722 थी। जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 95,20,928 थी और 2022 में 64,37,467 विदेशी पर्यटक भारत आए थे।

कहां-कहां से आए पर्यटक?

विदेशी पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या संयुक्त राज्य अमेरिका से (18,04,586) आई, इसके बाद बांग्लादेश (17,50,165) और तीसरे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम (10,22,587) रहा। सरकार ने यह भी बताया कि 2024 में 77 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों ने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया। इसके अतिरिक्त 34,23,711 भारतीय नागरिक सऊदी अरब और 21,43,909 भारतीय नागरिक अमेरिका की यात्रा पर गए।

आव्रजन ब्यूरो द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं आंकड़े

इससे पहले 25 जुलाई को विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में भारत की अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन क्षमता और आर्थिक विकास में इसके योगदान को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों और योजनाओं की जानकारी दी थी। राज्य मंत्री सिंह ने बताया कि भारत सरकार आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और वैश्विक छवि को मजबूत करने में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की क्षमता को स्वीकार करती है।

इसके लिए सरकार प्रमुख विदेशी पर्यटन व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों में केंद्र और राज्य सरकारों, पर्यटन बोर्डों एवं उद्योग हितधारकों की भागीदारी का समर्थन कर रही है। साथ ही पर्यटन रोड शो, बी2बी बैठकें, परिचयात्मक (एफएएम) यात्राएं और सोशल मीडिया के माध्यम से भारत पर्यटन प्रचार अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि द्विपक्षीय व्यवस्थाओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाया गया है, जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!