रेल सेफ्टी पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान: 3 साल में 8039 ब्रिज हुए रिपेयर, राज्यसभा में बताया पूरा आंकड़ा

Edited By Updated: 07 Dec, 2025 02:28 PM

ashwini vaishnav s big statement on rail safety 8039 bridges repaired in 3 year

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार, 5 दिसंबर को राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय रेलवे ने पिछले कई सालों से व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत साल 2022 से अक्टूबर 2025 तक कुल 8039 रेलवे पुलों की मरम्मत और...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार, 5 दिसंबर को राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय रेलवे ने पिछले कई सालों से व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत साल 2022 से अक्टूबर 2025 तक कुल 8039 रेलवे पुलों की मरम्मत और पुनर्निर्माण किया गया है। रेलवे प्रत्येक पुल के डिजाइन, निर्माण, रखरखाव और निरीक्षण की निगरानी के लिए डिजिटल ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) का उपयोग करता है। मंत्री ने बताया कि रेलवे पुलों का रखरखाव और पुनर्वास इसी निगरानी के आधार पर किया जाता है।

साल में दो बार अनिवार्य निरीक्षण
मंत्री वैष्णव ने कहा कि सभी रेलवे पुलों का हर साल दो बार अनिवार्य निरीक्षण किया जाता है। एक मानसून से पहले और दूसरा मानसून के बाद। निरीक्षण के दौरान पुलों की स्थिति का आकलन करके उन्हें संख्यात्मक रेटिंग दी जाती है। जिन पुलों को असुरक्षित माना जाता है, उनका दो से अधिक बार निरीक्षण किया जाता है और जरूरत पड़ने पर विशेष ऑडिट और जांच रिपोर्ट तैयार की जाती है।


मानसून में सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम
बारिश के मौसम में पुलों पर जलभराव को रोकने के लिए रेलवे ने कई उपाय अपनाए हैं, जैसे:
➤ जल निकासी व्यवस्था में सुधार
➤ जोड़ों को सील करना
➤ हंप और क्रॉस-ड्रेन लगाना
➤ आरयूबी और सबवे पर हाई कैपेसिटी वाले पंप स्थापित करना

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!