Corona Update: ​91 दिनों बाद भारत को मिली राहत, 50,000 से नीचे आया नए  केसों का आंकड़ा

Edited By vasudha,Updated: 22 Jun, 2021 10:09 AM

india reports covid19 cases

कोरोना के खिलाफ चली लंबी लड़ाई में अब भारत को जीत मिलती दिखाई दे रही है।  91 दिनों बाद कोरोना के नए केसों के आंकड़ों में भारी कमी दर्ज की गई।  बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के सिर्फ 42 हजार 640 नए मामले आए हैं जो पिछले 3 महीने से भी...

नेशनल डेस्क: कोरोना के खिलाफ चली लंबी लड़ाई में अब भारत को जीत मिलती दिखाई दे रही है।  91 दिनों बाद कोरोना के नए केसों के आंकड़ों में भारी कमी दर्ज की गई।  बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के सिर्फ 42 हजार 640 नए मामले आए हैं जो पिछले 3 महीने से भी ज्यादा समय में सबसे निचले स्तर पर है। 

 

एक दिन में 1,167 मरीजों की मौत 
 स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार  42,640 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हो गई है। वहीं एक दिन में 1,167 नई मौतों के बाद कुल मौतों काआंकड़ा 389,302 पर पहुंच गया है। देश में ऐक्टिव मामले घटकर महज 6 लाख 62 हजार 521 रह गए हैं। यह 79 दिनों में पहली बार है जब कोरोना के इलाजरत मरीजों का आंकड़ा 7 लाख से नीचे आया है। 

 

24 घंटों में 81,839 मरीज हुए ठीक
मंत्रालय के अनुसार कोरोना से पिछले 24 घंटों में 81,839 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कुल 2 करोड़ 89 लाख 26 हजार 38 कोरोना मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और इनमें से 81 हजार 839 मरीज बीते 24 घंटे में ठीक हुए हैं। लगातार 40वें दिन भी कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या इसके नए मामलों से ज्यादा रही है।

 

रिकवरी रेट 96.49% 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.49% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56% है। भारत ने कल रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में कुल 86.16 लाख वैक्सीन डोज दीं। पूरी दुनिया में एक दिन में दी गई वैक्सीन डोज की यह सबसे ऊंची संख्या है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!