भारत-दक्षिण कोरिया सहयोग दोनों देशों में विकास और समृद्धि को गति दे सकता है: प्रधानमंत्री मोदी

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 11:57 PM

india south korea cooperation can accelerate development and prosperity in both

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 'भारत-कोरिया व्यापार वार्ता' ने विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी की अपार संभावनाओं को उजागर किया है। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि संवाद का मुख्य केंद्र आपूर्ति श्रृंखलाओं को...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 'भारत-कोरिया व्यापार वार्ता' ने विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी की अपार संभावनाओं को उजागर किया है। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि संवाद का मुख्य केंद्र आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना, भविष्य के लिए तैयार क्षेत्रों को समर्थन देना और युवाओं के लिए अवसर सृजित करना रहा। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, " भारत-कोरिया व्यपार वार्ता' ने विभिन्न क्षेत्रों में हमारी आर्थिक साझेदारी की अपार संभावनाओं को उजागर किया है। हमारा सहयोग दोनों देशों में विकास और समृद्धि ला सकता है।"

प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग के अलावा, भारत और दक्षिण कोरिया के उद्योग जगत के दिगग्जों ने भारत-कोरिया व्यापार वार्ता में भाग लिया। इससे पहले, मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें औद्योगिक सहयोग ढांचा स्थापित करने, इस्पात आपूर्ति श्रृंखला पर एक समझौता शामिल है ताकि संबंधों की समग्र दिशा को गति दी जा सके।

दोनों नेताओं ने बैठक में ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, जहाज निर्माण और सेमीकंडक्टर क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने व्यापार, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों आदि क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए रविवार को अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!