'सरदार पटेल के बिना आज के भारत की कल्पना भी मुश्किल'...एकता दिवस समारोह में बोले PM मोदी, विपक्ष पर भी साधा निशाना

Edited By Updated: 31 Oct, 2026 10:13 PM

pm modi said at the unity day celebrations

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शिरकत की, जो सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल भारत के इतिहास के वह महान...

केवड़िया/गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शिरकत की, जो सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल भारत के इतिहास के वह महान व्यक्तित्व हैं, जिनके बिना आज के भारत की कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने रेखांकित किया कि सरदार पटेल ने भारत के वर्तमान स्वरूप को गढ़ा और देश के विभाजन के बाद भी हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक भारत को सुरक्षित रखा।

नक्सलवाद और माओवाद से मुक्ति का संकल्प हुआ पूरा 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने एक बड़ा संकल्प पूरा कर लिया है। उन्होंने याद दिलाया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा था कि जब तक देश नक्सलवाद और माओवाद से मुक्त नहीं हो जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। ठीक एक साल बाद 151वीं जयंती पर उन्होंने घोषणा की कि वह संकल्प पूरा हो चुका है और आज देश से नक्सलवाद खत्म हो गया है।

संविधान, गणतंत्र और एकता की शक्ति 
स्वतंत्रता और गणतंत्र के महत्व पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश के लिए स्वतंत्रता बेहद जरूरी होती है, जिससे देश अपने भविष्य का निर्णय स्वयं करता है, लेकिन इसे सही दिशा गणतंत्र से मिलती है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र हमें फैसलों को संविधान की मर्यादा में आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाता है और संविधान जनता के प्रति जवाबदेह रखता है। उन्होंने कहा कि एकता एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की शक्ति देती है, इसलिए अब देश में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और एकता दिवस—तीनों राष्ट्रीय पर्वों को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

विपक्ष 'विरोध पक्ष' के बजाय 'अवरोध पक्ष' बन गया है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 'विरोध पक्ष' के बजाय 'अवरोध पक्ष' बन गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश को एकजुट रहना चाहिए। वह सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के एकता नगर स्थित परेड ग्राउंड में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, ''यह हमारा दुर्भाग्य है कि विपक्ष अब 'अवरोध पक्ष' बन गया है।'' कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए मोदी ने पूछा, ''विदेशों में गुपचुप तरीके से कौन किससे मिल रहा है? भारत विरोधी ताकतें किसे अपना समर्थन दे रही हैं? कौन भारत के दुश्मनों की भाषा बोल रहा है?'' उन्होंने कहा कि देश को ऐसी ताकतों के खिलाफ एकजुट रहने की जरूरत है और आरोप लगाया कि विपक्ष देश के लोगों को बांटना चाहता है। उन्होंने कहा, ''सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में किया जा रहा है, अफवाहें फैलाई जा रही हैं और भारत की छवि धूमिल की जा रही है।'' 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!