लेबनानः बेरूत भीषण धमाके की चपेट में आई भारत की पत्रकार, बताया खौफ का आंखों देखा हाल (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 06 Aug, 2020 12:27 PM

indian journalist injured in lebanon massive explosions

मंगलवार देर शाम को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए भीषण विस्फोट में भारत की एक पत्रकार भी चपेट में आई है। भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के मेरठ की पत्रकार आंचल वोहरा इस हादसे में गंभीर घायल हुई ...

इंटरनेशनल डैस्कः मंगलवार देर शाम को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए भीषण विस्फोट में भारत की एक पत्रकार भी चपेट में आई है। भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के मेरठ की पत्रकार आंचल वोहरा इस हादसे में गंभीर घायल हुई हैं। उनके घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उनको काफी चोटें आई हैं। धमाके के बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है। आंचल वोहरा ने खुद ट्वीट कर  इस खौफनाक धमाके इसकी जानकारी दी है।  वोहरा ने अपने ट्वीट में लिखा, "लेबनान में  मेरे घर पर बमबारी हुई।  मेरा खून बह रहा है।" आंचल वोहरा मेरठ में पली-बढ़ी हैं और उनका परिवार अभी भी मेरठ के शास्त्रीनगर में रहता है। आंचल वॉइस ऑफ अमेरिका की संवाददाता हैं जो बेरुत में रहकर मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया को कवर करती हैं।

PunjabKesari

आंचल अल जजीरा के लिए भी लिखती हैं और टाइम्स के लिए फॉरेन पॉलिसी कंट्रीब्यूटर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती लेबनान के बेरूत में है। जिस जगह धमाका हुआ है वहां से आंचल वोहरा का घर लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। आंचल वोहरा ने ट्वीट कर इस खौफनाक विस्फोट, अपने घायल होने और घर के क्षतिग्रस्त होने के बारे में परिजनों को जानकारी दी है। विशेषज्ञों और धमाके के वीडियों से संकेत मिलता है कि बेरूत धमाका पटाखों और अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल से और भीषण हुआ। इस धमाके के कारण हुए नुकसान से संकेत मिलता है कि इसमें उन रसायनों का इस्तेमाल किया गया जो आमतौर पर उर्वरक में किया जाता है।

PunjabKesari

इस आपदा की शुरुआत के जो वीडियो मिले हैं उसमें दिख रहा है कि भारी धमाके से कुछ देर पहले तक लपटों से निकल रहे धुंए के भीतर चिंगारी और रोशनी दिख रही है। इजराइली कंपनी तमार समूह के मालिक बोयज हेओउन ने कहा, इससे संकेत मिलता है कि पटाखे की वजह से धमाका हुआ।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि तमार समूह विस्फोटक की सुरक्षा और प्रमाणन में इजराइली सरकार के साथ काम करता है। उन्होंने कहा, धमाके से पहले आप आग के केंद्र में देखिए, आप चिंगारी देख सकते हैं, आप पॉपकार्न बनाते समय जैसी आवाज निकलती हुई सुन सकते हैं, आप सीटी की आवाज सुन सकते हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!