जन-गण-मन  का बनाया अनोखा रिकार्ड, 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

Edited By Updated: 14 Aug, 2018 04:32 PM

indian national anthem rendition breaks records on youtube

भारत में 15th August को स्वतंत्रता दिवस  मनाया जाएगा। लाल किले से पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण होगा। इस भाषण से पहले पीएम मोदी राष्ट्रध्वज फहराएंगे।  इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है...

नई दिल्लीः भारत में 15th August को स्वतंत्रता दिवस  मनाया जाएगा। लाल किले से पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण होगा। इस भाषण से पहले पीएम मोदी राष्ट्रध्वज फहराएंगे।  इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको सुनकर आप भी मजा आ जाएगा।  एक शख्स ने पियानों पर जन गण मन बजाया। जिसको पूरी दुनिया में पसंद किया गया। मात्र 16 दिन में इस वीडियो को 7 करोड़ व्यूज मिले हैं। ये किसी भी देश का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला राष्ट्रीय गान वीडियो बन चुका है।  

हैदराबाद में जन्में और मुंबई के रहने वाले शयन इटालिया पियानिस्ट, सॉन्गराइटर और इटरपेनियोर हैं। उन्होंने राष्ट्रगान को पियानों पर तराशा है। फरहद विजय अरोरा ने इस वीडियो को डायरेक्ट किया है।  भारत की आजादी को 71 साल हो चुके हैं। ऐसे में इन्होंने 71 मिलियन व्यूज का टार्गेट रखा है। जो 15 अगस्त से पहले ही पूरा हो चुका है।

वीडियो के डायरेक्टर फरहद विजय अरोरा ने कहा- भारत का ये पहला वीडियो है जो 8k Ultra HD In VFX में बनाया गया है। ये वीडियो 29 जुलाई को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।पियानिस्ट शयन इटालिया ने कहा- पहले दिन इस वीडियो को 5 मिलियन व्यूज मिले।  हर घंटे वीडियो के व्यूज बड़ी तादात में बढ़ रहे हैं। वैसे तो इनका टार्गेट 7 करोड़ 10 लाख व्यूज का था, जिसे तोड़ते हुए ये आगे निकल चुका है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!