Edited By Seema Sharma,Updated: 19 Feb, 2021 02:17 PM
सिक्किम में चीन की सीमा से लगे नाथुला दर्रे के समीप अचानक तेज हिमपात होने से फंसे 447 पर्यटकों को भारतीय सैनिकों ने सुरक्षित बचा लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई (रक्षा) ने बताया कि कुछ पर्यटक त्सोंग्मु और बाबा हरभजन मंदिर से वापस लौट रहे थे। उसी...
नेशनल डेस्क: सिक्किम में चीन की सीमा से लगे नाथुला दर्रे के समीप अचानक तेज हिमपात होने से फंसे 447 पर्यटकों को भारतीय सैनिकों ने सुरक्षित बचा लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई (रक्षा) ने बताया कि कुछ पर्यटक त्सोंग्मु और बाबा हरभजन मंदिर से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान भारी बर्फबारी के कारण सड़क पर ही फंस गए थे। सेना ने इन पर्यटकों को वहां से बचाकर अपने बैरकों में ठहराया।
लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि हिमपात से कोई बड़ी घटना नहीं हुई और किसी को चोटें नहीं आई। सेना की ओर से पर्यटकों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई। इसके अलावा 26 पर्यटकों को चिकित्सकीय मदद के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।