लंदन से आ रही इंडिगो फ्लाइट में उड़ान भरते ही गड़बड़ी; यात्रियों में मचा हड़कंप, वापस हीथ्रो लौटा विमान

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 05:35 PM

indigo london delhi flight returns to heathrow after technical issue

लंदन से नई दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 04 में मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या सामने आई। पायलटों ने मानक प्रक्रिया के तहत विमान को वापस हीथ्रो ले जाकर सुरक्षित उतारा। विमान की जांच जारी है और यात्रियों के लिए होटल तथा अगली...

London: लंदन से नई दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या सामने आ गई। इसके बाद पायलटों ने मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को वापस लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट ले जाने का फैसला किया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। इंडिगो ने बुधवार को बताया कि फ्लाइट 6E 04 ने 22 सितंबर को लंदन से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी समस्या का पता चला।

 

तकनीकी समस्या सामने आने के बाद पायलटों ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत विमान को वापस हीथ्रो ले जाने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतर गया। एयरलाइन के अनुसार, घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान को फिलहाल तकनीकी जांच और रखरखाव के लिए भेज दिया गया है।इंडिगो ने कहा कि आवश्यक जांच और सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान दोबारा परिचालन में आएगा।

 

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थातकनीकी समस्या के कारण प्रभावित यात्रियों को उनकी आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की और उन्हें अगली उपलब्ध उड़ानों में सीटें उपलब्ध कराईं। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। इंडिगो ने कहा कि यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन के मुताबिक, तकनीकी समस्या सामने आने के बाद विमान को वापस लाने का निर्णय इसी सुरक्षा प्रक्रिया के तहत लिया गया।
 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!