Induction Cooktop Cleaning Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करने का ये है Best तरीका, सही सफाई से बढ़ाएं परफॉर्मेंस और बचाएं बिजली

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 12:30 PM

induction cooktop cleaning tips here are the best ways to clean an induction st

Gadget News: इंडक्शन कुकटॉप आजकल हर घर की जरूरत बन गया है, क्योंकि यह जल्दी खाना बनाता है और गैस की तुलना में ज्यादा सुरक्षित भी माना जाता है। लेकिन इसकी सही देखभाल और सफाई न की जाए तो इसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती...

Gadget Desk: इंडक्शन कुकटॉप आजकल हर घर की जरूरत बन गया है, क्योंकि यह जल्दी खाना बनाता है और गैस की तुलना में ज्यादा सुरक्षित भी माना जाता है। लेकिन इसकी सही देखभाल और सफाई न की जाए तो इसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इंडक्शन कुकटॉप को साफ करने का सही तरीका पता हो, ताकि यह लंबे समय तक सही तरह से काम करता रहे।

इंडक्शन कुकटॉप साफ करने के आसान टिप्स

1. पहले कुकटॉप को ठंडा होने दें
सफाई करने से पहले इंडक्शन को पूरी तरह ठंडा होने दें। हीट इंडिकेटर लाइट चेक करें और पावर सप्लाई बंद कर दें। गर्म सतह पर पानी या कोई लिक्विड डालने से ग्लास खराब हो सकता है।

2. सिरका और पानी का इस्तेमाल करें
दाग-धब्बे हटाने के लिए सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर घोल बनाएं। इसे कुकटॉप पर स्प्रे करें और 10–15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद साफ कपड़े या पेपर टॉवल से पोंछ लें।

3. खुरदरे स्क्रबर से बचें
कभी भी रफ या खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें। इससे कुकटॉप की ग्लास सतह पर खरोंच आ सकती है, जो बाद में और ज्यादा गंदगी जमा कर सकती है।

4. तेज केमिकल का इस्तेमाल न करें
अमोनिया या ब्लीच जैसे हार्श केमिकल्स से दूर रहें। ये कुकटॉप की सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उसका रंग भी खराब कर सकते हैं।

5. नमी से रखें सावधानी
सफाई करते समय ध्यान रखें कि पानी या घोल कुकटॉप के किनारों या कंट्रोल पैनल में न जाए। इससे इलेक्ट्रिकल खराबी हो सकती है। सफाई के बाद सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछना न भूलें।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने इंडक्शन कुकटॉप को साफ-सुथरा और लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रख सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!