UPI ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन वैल्यू पहली बार 29.90 लाख करोड़

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 02:18 PM

upi transactions hit record high of 29 9 lakh crore in may

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये लेनदेन मई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गर्मियों में यात्रा और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रभाव से कुल लेनदेन मूल्य 29.90 लाख करोड़ रुपए और संख्या 23.2 अरब रही। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया...

बिजनेस डेस्कः यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये लेनदेन मई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गर्मियों में यात्रा और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रभाव से कुल लेनदेन मूल्य 29.90 लाख करोड़ रुपए और संख्या 23.2 अरब रही। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। 

एनपीसीआई के अनुसार, पिछले वर्ष इसी महीने में यह 25.14 लाख करोड़ रुपए था जो सालाना आधार पर 19 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। वहीं अप्रैल में लेनदेन का मूल्य 29.03 लाख करोड़ रुपए था। संख्या के लिहाज से, मई में 23.2 अरब लेनदेन के साथ नया रिकॉर्ड बना जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 18.67 अरब लेनदेन से 24 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल 2026 में लेनदेन की संख्या 22.35 अरब थी। 

कैशफ्री पेमेंट्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आकाश सिन्हा ने कहा कि मई के आंकड़े मजबूत मांग को दर्शाते हैं। गर्मियों की यात्रा, आईपीएल 2026 और मौसमी खर्च ने 29.90 लाख करोड़ रुपए के 23.20 अरब लेनदेन को बढ़ावा दिया जो मासिक आधार पर सुधार और यूपीआई की निरंतर बढ़त को दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की भुगतान प्रणाली रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई का औसत लेनदेन आकार 2021 में 1848 रुपए से घटकर 2025 में 1313 रुपए रह गया है जो चिंता की बात नहीं बल्कि परिपक्व होते तंत्र का संकेत है। 

सिन्हा ने कहा कि आगे की वृद्धि में 'क्रेडिट-ऑन-यूपीआई' एक नया बड़ा अवसर है जबकि यूपीआई सेवाओं का सीमा-पार भी विस्तार हो रहा है। यूपीआई फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, भूटान, नेपाल और मॉरीशस सहित सात देशों में चालू है। एनपीसीआई, भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की पहल है जो भारत में खुदरा भुगतान एवं निपटान प्रणालियों का संचालन करती है। यह प्रणाली वास्तविक समय में लोगों और व्यापारियों के बीच भुगतान को संभव बनाती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!