Why Share Market Fall: तेजी के बाद क्यों गिरा शेयर बाजार, जानें गिरावट की वजहें?

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 03:32 PM

why did the share market fall after a rally learn reasons

शुरुआती तेजी के बाद शेयर बाजार दिनभर लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। 1 जून को सेंसेक्स 508.40 अंक गिरकर 74,267.34 पर आ गया। निफ्टी में भी 165.15 अंकों की गिरावट रही, ये 23,382.60 के स्तर पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्कः शुरुआती तेजी के बाद शेयर बाजार दिनभर लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। 1 जून को सेंसेक्स 508.40 अंक गिरकर 74,267.34 पर आ गया। निफ्टी में भी 165.15 अंकों की गिरावट रही, ये 23,382.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

इंट्रा-डे में सेंसेक्स 592.19 प्वाइंट्स उछलकर 75,367.93 और निफ्टी 185.95 प्वाइंट्स बढ़कर 23,733.70 तक पहुंच गया था। 

शेयर बाजार में गिरावट के कारण...

कच्चे तेल में उछाल

मध्य पूर्व (इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष) में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। अमेरिकी क्रूड फ्यूचर्स 2.71% बढ़कर $89.73 प्रति बैरल और ब्रेंट फ्यूचर्स 2.37% बढ़कर $93.28 प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

सेक्टोरल गिरावट

बाज़ार में FMCG और सरकारी बैंकिंग (PSU Bank) सेक्टरों पर भारी दबाव देखा गया है, जिससे इनके सूचकांकों में 1% से अधिक की गिरावट आई है। साथ ही, निफ्टी रियल्टी और ऑटो सेक्टर भी आधे फीसदी से ज्यादा नीचे गिरे हैं।

India VIX में उछाल

निवेशकों की अस्थिरता और डर को मापने वाला इंडेक्स, India VIX, 2.10% बढ़कर 16.53 पर पहुंच गया है, जो पहले 16 के नीचे था।

मुनाफावसूली 

बाजार में रिकवरी के बाद निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की है, जिससे बाजार में नरमी आई है।

शुक्रवार को सेंसेक्स 1092 अंक गिरकर 74,775 पर बंद हुआ था

29 मई को सेंसेक्स 1092 अंक गिरकर 74,775 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 359 अंक गिरकर 23,547 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल-ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!