iPhone 18 की लॉन्च प्लान में बदलाव! क्या इस साल नहीं आएगा iPhone? जानिए फीचर्स और कीमत

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 07:15 PM

iphone 18 wont arrive this year big on price and features

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 का लॉन्च इस साल टल सकता है और इसे 2027 में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी फिलहाल iPhone 17 पर फोकस कर रही है। iPhone 18 में 48MP डुअल कैमरा, A20 प्रोसेसर, 6.3 इंच डिस्प्ले और iOS 27 मिलने की उम्मीद है। भारत में...

नेशनल डेस्कः अगर आप नए आईफोन का इंतजार कर रहे हैं तो इस साल आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ सकता है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 का लॉन्च शेड्यूल आगे बढ़ाया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपने पारंपरिक लॉन्च पैटर्न में बदलाव कर रही है, जिसके चलते यह मॉडल 2027 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव की चर्चा

लीक्स में कहा गया है कि फिलहाल कंपनी का फोकस iPhone 17 पर रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17 को 26 फरवरी 2027 के आसपास पेश किया जा सकता है। ऐसे में iPhone 18 की एंट्री इसके बाद होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो इस साल नया iPhone 18 देखने को नहीं मिलेगा।

कैमरा फीचर्स

कैमरा फीचर्स की बात करें तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी शामिल होने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिजाइन के मामले में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है, क्योंकि iPhone 17 में पहले ही अहम डिजाइन अपडेट किए जाने की चर्चा है। हालांकि नए कलर वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं।

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 18 में Apple का नया A20 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। डिवाइस में कम से कम 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। फोन में 6.3 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन iOS 27 पर रन कर सकता है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स मिलने की बात कही जा रही है।

संभावित कीमत

भारत में iPhone 18 की शुरुआती कीमत करीब 85,900 रुपये हो सकती है। यह कीमत पिछले मॉडल के आसपास ही रहने का अनुमान है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!