Edited By Radhika,Updated: 03 Feb, 2026 05:02 PM

अगर आप iPhone 17 और MacBook खरीदना चाहते हैं या फिर किसी को गिफ्ट करने की सोच रहे है तो अभी बिल्कुल सही समय है। एप्पल ने अपने इन दोनों प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। इन ऑफर्स के बारे में ऑफिशियल साइट से जानकारी ले सकते हैं। जानकारी...
iPhone 17 Discount : अगर आप iPhone 17 और MacBook खरीदना चाहते हैं या फिर किसी को गिफ्ट करने की सोच रहे है तो अभी बिल्कुल सही समय है। एप्पल ने अपने इन दोनों प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। इन ऑफर्स के बारे में ऑफिशियल साइट से जानकारी ले सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस के कार्ड्स पर ग्राहकों को शानदार कैशबैक मिल रहा है।
iPhone 17 सीरीज पर कितनी होगी बचत?
ऐपल की सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज iPhone 17 पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है:
- iPhone 17 Pro और Pro Max: इन प्रीमियम मॉडल्स पर ₹5,000 का कैशबैक है।
- iPhone 17 (बेस मॉडल): इस पर भी ₹5,000 का कैशबैक मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹82,900 से घटकर ₹77,900 हो जाती है।
- iPhone 16 और 16 Plus: पुराने मॉडल पर भी ₹4,000 का कैशबैक उपलब्ध है।

MacBook और अन्य गैजेट्स पर भी 'महा-बचत' का ऑफर
लैपटॉप और टैबलेट खरीदने वालों के लिए सेल में और भी बड़े डिस्काउंट हैं:
- MacBook Air (M4 चिप): 13-इंच और 15-इंच मॉडल पर सीधे ₹10,000 का कैशबैक है।
- MacBook Pro (14 और 16-इंच): इन पावरफुल मशीनों पर भी ₹10,000 की बचत की जा सकती है।
- iMac और Mac Studio: यहाँ ₹5,000 से ₹10,000 तक का कैशबैक मिल रहा है।
- Apple Watch & AirPods: Apple Watch Series 11 पर ₹4,000 और AirPods Pro पर ₹1,000 का कैशबैक उपलब्ध है।
(नोट: कैशबैक के अलावा ग्राहक ऐपल के 'ट्रेड-इन' (Exchange) प्रोग्राम के जरिए अपने पुराने फोन को बदलकर ₹64,000 तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।)