Edited By Radhika,Updated: 04 Feb, 2026 01:11 PM

Apple अपने करोड़ों यूज़र्स के लिए खुशखबरी लेकर आई है। iPhone यूज़र्स की लॉटरी लगने वाली है। कंपनी द्वारा दी जानकारी के अनुसार एक नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलने वाला है। Apple अपने अगले बड़े अपडेट iOS 26.3 को रोलआउट करने की तैयारी के आखिरी स्टेज...
गैजेट डेस्क: Apple अपने करोड़ों यूज़र्स के लिए खुशखबरी लेकर आई है। iPhone यूज़र्स की लॉटरी लगने वाली है। कंपनी द्वारा दी जानकारी के अनुसार एक नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलने वाला है। Apple अपने अगले बड़े अपडेट iOS 26.3 को रोलआउट करने की तैयारी के आखिरी स्टेज में है। इस अपडेट की खासियत है कि यह पहले से ज्यादा ओपन बन रहा है। डिटेल में जानते हैं इस अपडेट के बारे में-
अब Android पर डेटा भेजना होगा बच्चों का खेल
एप्पल पहली बार 'Transfer to Android' फीचर पेश कर रहा है। अब आईफोन से एंड्रॉयड फोन में स्विच करना या डेटा शेयर करना बहुत आसान हो जाएगा। बस दोनों डिवाइस को पास रखें और आप अपने फोटो, मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और नोट्स को बिना किसी झंझट के ट्रांसफर कर सकेंगे। यह कदम उन यूज़र्स के लिए बड़ी राहत है जो अक्सर डेटा ट्रांसफर की मुश्किल के कारण फोन बदलने से डरते थे।
अब एंड्रॉयड घड़ी पर भी मिलेंगे नोटिफिकेशंस
एप्पल अपने इकोसिस्टम को और लचीला बना रहा है। नए 'Notification Forwarding' फीचर के जरिए अब आप अपने आईफोन के नोटिफिकेशंस किसी भी नॉन-एप्पल डिवाइस (जैसे एंड्रॉयड फोन या स्मार्टवॉच) पर प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, ध्यान रहे कि एक समय में एक ही डिवाइस पर नोटिफिकेशन फॉरवर्ड किए जा सकेंगे।
प्राइवेसी को मिला नया 'स्ट्रीट-लेवल' प्रोटेक्शन
यूज़र्स की सुरक्षा के लिए 'Limit Precise Location' फीचर जोड़ा जा रहा है। यह फीचर आपके मोबाइल कैरियर (सिम कंपनी) को आपकी सही 'गली-मोहल्ले' वाली लोकेशन ट्रैक करने से रोकेगा। इससे आपकी प्राइवेसी और अधिक सुरक्षित होगी।
मौसम के साथ बदलेगा आपका वॉलपेपर
विजुअल बदलावों की बात करें तो होमस्क्रीन और लॉकस्क्रीन को नया टच दिया गया है। नया 'Live Weather Wallpaper' सेक्शन आ रहा है, जहाँ वॉलपेपर आपके आसपास के मौसम के हिसाब से खुद को बदल लेगा। अगर बाहर बारिश हो रही है या धूप निकली है, तो आपके फोन का बैकग्राउंड भी वैसा ही नजारा दिखाएगा।

किन्हें मिलेगा यह अपडेट? (Eligibility List)
iOS 26.3 लगभग सभी आधुनिक आईफोन मॉडल्स को सपोर्ट करेगा:
- iPhone 17 Series: 17, 17 Pro, 17 Pro Max, iPhone Air
- iPhone 16 Series: 16, 16e, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
- iPhone 15 Series: 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max
- iPhone 14, 13, 12, 11 Series (सभी मॉडल्स)
- iPhone SE (2nd और 3rd जनरेशन)
कब होगा रिलीज?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल चौथे बीटा को छोड़कर सीधे Release Candidate (RC) वर्जन जारी करेगा। अगर सब ठीक रहा, तो फरवरी 2026 के पहले दो हफ्तों के भीतर यह अपडेट आपके फोन पर आ सकता है।