टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल, नन्ही फैन का Video वायरल, कहा- भारत सबसे बेस्ट कंट्री है और पाकिस्तान सबसे...

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 11:53 PM

little fan said india is the best country and pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मुकाबले से पहले एक नन्ही भारतीय फैन अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई। मैच से पहले जब उससे पूछा गया कि उसे कौन सी टीम पसंद है, तो उसने उत्साह में पाकिस्तान को लेकर बच्ची ने अपनी बात कही।

नेशनल डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मुकाबले से पहले एक यामी नाम की नन्ही भारतीय फैन अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई। मैच से पहले जब उससे पूछा गया कि उसे कौन सी टीम पसंद है, तो उसने उत्साह में पाकिस्तान को लेकर अपनी बात कही।

बच्ची ने कहा, "हम हमेशा इंडिया को सपोर्ट करेंगे। इंडिया कुछ भी करे, इंडिया हमेशा जीतेगा, और पाकिस्तान हर मैच में हारेगा क्योंकि पाकिस्तान सबसे बेवकूफ और आतंकवादी देश है और इंडिया सबसे अच्छा देश है... मेरा पसंदीदा प्लेयर विराट कोहली है लेकिन क्योंकि विराट अभी नहीं खेल रहा है, तो यह अभिषेक शर्मा है... वह आज सबसे अच्छा खेलेगा..."उसका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

बता दें टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 में बुरी तरह से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम मैदान में उतरी तो एक भी दफा ऐसा नहीं लगा कि ये टीम जीत के लिए खेल रही है। पूरी टीम 18 ओवर में ही आउट हो गई। टीम केवल 114 रन ही बना सकी। इस तरह से भारत ने 61 रन से मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!