किरण बेदी का पुलिस अधिकारी से उपराज्यपाल तक का कुछ ऐसा रहा सफर

Edited By ,Updated: 30 May, 2016 08:38 AM

ips kiran bedi

देश की पहली महिला आई.पी.एस. के रूप में एक सख्त एवं अनुशासनित पुलिस अधिकारी की छवि रखने वाली किरण बेदी ने रविवार को केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल की कमान संभाली है।

पुड्डुचेरी: देश की पहली महिला आई.पी.एस. के रूप में एक सख्त एवं अनुशासनित पुलिस अधिकारी की छवि रखने वाली किरण बेदी ने रविवार को केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल की कमान संभाली है। 9 जून 1949 को अमृतसर की एक पंजाबी व्यवसायी परिवार में जन्मी बेदी प्रकाश लाल पेश्वारिया और प्रेमलता की दूसरी संतान हैं। उन्होंने अमृतसर के गर्वनमेंट कॉलेज फोर वुमेन से अंग्रेजी विषय में स्नातक किया तथा पंजाब विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

उन्होंने 16 जुलाई 1972 को मसूरी में नैशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में पुलिस प्रशिक्षण शुरू किया। वह 80 पुरुषों के बैच में इकलौती महिला थी, जो बाद में पहली महिला आई.पी.एस. अधिकारी बनीं। बेदी ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में कई सुधार किए, जिसके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें प्रशंसा मिली और वर्ष 1994 में उन्होंने रमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की पुलिस सलाहकार नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

बेदी ने कई पुस्तकें लिखीं और टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रखा। उन्होंने वर्ष 2008-11 के दौरान ‘आप की कचहरी’ नामक कार्यक्रम होस्ट किया। हालांकि राजनीति में उनकी पारी नाकाम रही। बेदी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हुई थी और पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया गया था।

बेदी को चुनाव में न तो खुद ही जीत मिली और न ही वह दिल्ली में वापसी की कोशिशों में लगी भाजपा की नैया को पार लगा पाईं। इससे पहले वह जाने-माने सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाले संगठन ‘इंडिया अगेन्स्ट करप्शन’ में अरविंद केजरीवाल के साथ थीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!