जब तक कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं उतर जाता, तब तक ISRO का चंद्र मिशन जारी रहेगा : सोमनाथ

Edited By Utsav Singh,Updated: 17 Apr, 2024 09:46 PM

isro s moon mission will continue until an indian lands on the moon somnath

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष निकाय अपनी चंद्रयान श्रृंखला तब तक जारी रखेगा जब तक देश का कोई अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर नहीं उतर जाता।

नेशनल डेस्क : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष निकाय अपनी चंद्रयान श्रृंखला तब तक जारी रखेगा जब तक देश का कोई अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर नहीं उतर जाता। अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने पिछले साल अगस्त में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' की और इसके साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया।

PunjabKesari

सोमनाथ ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘चंद्रयान-3 ने बहुत अच्छा काम किया है। आंकड़े एकत्र कर लिए गए हैं और वैज्ञानिक प्रकाशन अभी शुरू हुआ है। अब, हम चंद्रयान श्रृंखला को तब तक जारी रखना चाहते हैं जब तक कि कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं उतर जाता। उससे पहले हमें कई तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल करनी होगी, जैसे वहां जाना और वापस आना। हम अगले मिशन में ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।” वह ‘एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अहमदाबाद आए थे।

PunjabKesari

सोमनाथ ने देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन - गगनयान के बारे में कहा कि इसरो इस साल एक मानवरहित मिशन, एक परीक्षण यान मिशन और एक ‘एयरड्रॉप' परीक्षण करेगा। उन्होंने कहा, "एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा। अगले साल दो मानव रहित मिशन होंगे और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अगले साल के अंत तक मानव मिशन होगा।" 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!