इस मछली की आरी जैसी है नाक, देख सब हुए हैरान

Edited By ,Updated: 28 Mar, 2017 04:42 PM

it like a saw of a nose  everyone is surprised

महाराष्ट्र के एक इलाके में मछुआरे के जाल में एक ऐसी मछली फंस गई जिसे देखकर सभी हैरान हैं।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के एक इलाके में मछुआरे के जाल में एक ऐसी मछली फंस गई जिसे देखकर सभी हैरान हैं। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के कोकंण इलाके में एक मछुआरे मुनीर मुजावार के जाल में एक सॉफिश फंस गई जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। मुनीर ने बताया कि मछली का वजन लगभग 700 किलो से ज्यादा का है और इसकी लंबाई 20 फीट की है। विशालकाय मछली एक सॉफिश है जिसकी लंबी नाक पर नुकीले दांत है।

मछली की नाक किसी लकड़ी काटने वाली आरी की तरह नजर आती है और इसीलिए इसे सॉफिश का नाम दिया गया है। वहीं मुनीर ने यह भी बताया कि ऐसी मछलियां मिलना अब काफी मुश्किल है। मुनीर के मुताबिक जब उन्हें यह मछली मिली तो वह पहले से ही घायल हो चुकी थी। वहीं इलाके के लोगों और मुनीर के मुताबिक सिंधुदुर्ग इलाके में पहले भी कुछ जगहों पर दुर्लभ प्रजाति की मछलियां देखने को मिली हैं जो मछुआरों के जाल में फंस जाती हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!