Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Aug, 2020 05:42 PM
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद रामबन जिले में कई जगहों पर ताजा भूस्खलन होने से २७० किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को लगातार दूसरे दिन बंद रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बनिहाल/जम्मू : जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद रामबन जिले में कई जगहों पर ताजा भूस्खलन होने से २७० किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को लगातार दूसरे दिन बंद रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले इस एकमात्र राजमार्ग पर डलवास में भूस्खलन के चलते सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वजह मंगलवार सुबह से वाहनों की आवाजाही बंद है। इसके चलते एक ओर हजारों वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें अधिकतर ट्रक हैं।
यातायात पुलिस उपाधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग) अजय आनंद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यातायात फिर से शुरु करने के लिये डलवास में भूस्खलन के बाद सड़क साफ करने में जुटा है, लेकिन ताजा भूस्खलन के कारण यह काम पूरा नहीं हो पाया है।