कोरोना के चलते JEE मेन 2021 की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Edited By Updated: 04 May, 2021 04:36 PM

jee main 2021 exam postponed due to corona

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए JEE मेन की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया कि कोरोना के मौजूदा स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए JEE मेन...

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए JEE मेन की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया कि कोरोना के मौजूदा स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए JEE मेन 2021 की परीक्षा स्थिगत कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

 

बता दें कि मई सेशन (JEE Main 2021 May session) की परीक्षा 24, 25, 26, 27 और 28 मई 2021 को होनी था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल के लिए स्थग्त कर दिया गया है। JEE मेन परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाती है। इससे पहले NEET के एग्जाम भी टाल दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!