TVK सरकार की पहली 'अग्निपरीक्षा': तमिलनाडु की 2 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 01:52 PM

dates announced for by elections to two seats in tamil nadu voting on october 6

तमिलनाडु में महज तीन महीने पहले सत्ता में आई सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली 'तमिलगा वेत्री कषगम' (TVK) सरकार के लिए अपनी पहली सबसे बड़ी चुनावी परीक्षा की घड़ी आ गई है। चुनाव आयोग ने राज्य की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की...

चेन्नई : तमिलनाडु में महज तीन महीने पहले सत्ता में आई सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली 'तमिलगा वेत्री कषगम' (TVK) सरकार के लिए अपनी पहली सबसे बड़ी चुनावी परीक्षा की घड़ी आ गई है। चुनाव आयोग ने राज्य की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीखों की घोषणा कर दी है।

इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा जबकि चुनावी नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। अन्नाद्रमुक (AIADMK) के दो पूर्व विधायकों के दलबदल और इस्तीफे के बाद खाली हुई इन सीटों पर होने वाला यह मुकाबला राज्य की राजनीति में बेहद दिलचस्प मोड़ ले चुका है। यह उपचुनाव मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर होगा। 

इस कड़े चुनावी मुकाबले में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीवीके अन्नाद्रमुक के उन पूर्व विधायकों को टिकट देगी जो अप्रैल में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद पद से इस्तीफा देकर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल हो गए थे या फिर वह अपने किसी पुराने उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। 

अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायकों मरगथम कुमारवेल और पी सत्यभामा के क्रमश: मदुरंतकम और धारापुरम सीटों से इस्तीफा देने के बाद ये दोनों विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं जिसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने इन पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। दोनों ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष जे सी डी प्रभाकर को अपना इस्तीफा सौंपने वाले दिन ही 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (टीवीके) पार्टी की सदस्यता ले ली थी। 

राज्य में उपचुनावों में सत्तारूढ़ दलों को बढ़त मिलने की परंपरा रही है लेकिन टीवीके के चुनाव प्रचार में उतरने के साथ ही उसे गठबंधन के भीतर मतभेद, आक्रामक विपक्ष और अहम विधायी समीकरणों की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मई 2026 में विधानसभा चुनाव के बाद साधारण बहुमत से पीछे रहने के कारण टीवीके ने कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वाम दलों के समर्थन से सरकार बनाई। 

अन्नाद्रमुक के 22 बागी विधायकों द्वारा की गई क्रॉस-वोटिंग की बदौलत विजय सरकार को कुल 144 विधायकों का समर्थन मिला जिसकी वजह से वह सदन में बहुमत साबित कर पाई। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके पास 107 सीट हैं और वह 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े के लिए बाहरी समर्थन पर निर्भर है। 

वहीं, अन्नाद्रमुक के लिए यह मुकाबला बेहद निजी होने की संभावना है क्योंकि वह अपने सदस्यों के दलबदल के कारण खोई हुई सीटों पर फिर से कब्जा करने की कोशिश में है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 9 से 16 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर है। इन सीटों पर छह अक्टूबर को उपचुनाव होगा और नौ अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!